X
    Categories: LifeHacks

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 10 बातें जो हमेशा आपको प्रेरित करेगी

Missile Man, India के पुर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॊ.ऐ पी जे अब्दुल कलाम को किसी introduction की जरूरत नहीं है। कुछ समय पहले ही पूरा देश महान वैज्ञानिक के निधन पर शोकमय हो गया था। कलाम भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। उनका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। उन्होंने देश के लिए बैलेस्टिक मिसाइल और launch vehicle technology develop की थी। जिसके बाद उन्हें Missile Man के नाम से जाना गया। वे उन लोगों में से एक थे जिन्होंने देश के दूसरे परमाणु परीक्षण में महत्वपुर्ण role अदा किया था। अपने वैज्ञानिक करियर में कई मुकान पा चुके कलाम को वर्ष 2002 में देश का राष्ट्रपति बनाया गया था। अपने पांच साल के कार्यकाल के बाद वे फिर से अपने शिक्षा, लेखन व सामाजिक कार्यों में व्यस्त हो गए थे। लेकिन अपने पांच साल के कार्यकाल में ही उन्होंने राष्ट्रपति होने की एक अलग परिभाषा दी। इसलिए उन्हें People’s President भी कहा गया। 27 जुलाई, 2015 के दिन शिलांग में एक lecture देते हुए cardiac arrest की वजह से उनकी मौत हो गई। इस तरह अपने जीवन के अंतिम दिन भी कलाम काम करते हुए हम से विदा हो गए और पीछे छोड़ गए कुछ ऐसी बातें, जिन्हें हम अगर follow करें तो हम भी कलाम की तरह कामयाबी के शीर्ष पर पहुंच सकते हैं।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 10 बातें & Quotes

10 बातें डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जो हमेशा आपको प्रेरित करेग:

  1. किसी को हराना बहुत आसान है, लेकिन किसी को जितना बहुत मुश्किल है।
  2. सीखने से रचनात्मकता आती है, रचनात्मकता से विचार आते है, विचार ज्ञान की ओर ले जाता है और ज्ञान आपको महान बनाता है।
  3. सपने वो नहीं होते जो आप सोने के बाद देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।
  4. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए यह जरूरी है।
  5. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त औऱ सुन्दर मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढतापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य यह कर सकते हैं- पिता, माता व गुरू।
  6. हमें प्रयत्न करना नहीं छोड़ना चाहिए औऱ समस्याओं से नहीं हारना चाहिए।
  7. कभी-कभी कक्षा से बंक मारकर दोस्तों के साथ मस्ती करना अच्छा होता है, क्योंकि आज जब भी मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो ये सिर्फ यह हंसाता हीं नहीं है, बल्कि अच्छी यादें भी देता है।
  8. अपनी पहली सफलता के बाद विश्राम मत करों क्योंकि अगर आप दूसरी बार में असफल हो गए तो बहुत से होंठ ये कहने के इंतजार में होंगे की आपकी पहली सफलता केवल एक तुक्का थी।
  9. एक अच्छी पुस्तक हजार दोस्तों के बराबर होती है जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी के बराबर होता है।
  10. हम सब भगवान के पुत्र है इसलिए हम हर उस चीज से बड़े है जो हमसे हो सकती है।

RIP Dr. Kalam…

कृपया comment करें।

यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो कृपया share करें। हमारे साथ Facebook, Twitter और Google+ पर जुड़ें।

Subscribe for more such videos

This post was last modified on September 24, 2015 7:41 pm

Nitesh Rathore:

View Comments (3)

  • सचमुच में एपीजे अब्दुल कलाम मानव के पुतले में एक प्रकाशमय टावर थे, जो हमेशा समाज के सभी वर्गों को प्रेरित करते थे।
    उनका नाम हमेशा अमर रहेगा।
    सलाम कलाम !!

  • aap hum sab ke liye misaal ho ,aap se hum sabko bahut sikhne ki zarurat thi ,
    aap hamare desh ki woh hasti ho jisne hum sab ko ek raah dikhai jaha se hum aur uncha ud sake
    salam kalam saheb

  • Mera pas kahna ka liya koi sabad nhi par kalam ka liya jitna vi kaahu kam padaga koi vi insan ya student koi apna kissi chij ma aysafal ho jay to kamal ka vichar padh LA to jarur WO fir WO chij ma safal ho jayga ..
    Kalam ko salam

Related Post